The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateCrimeMadhya Pradesh

चार एकड़ जमीन फर्जीवाडे के आरोपियों की तलाश शुरू

Spread the love


जबलपुर। जबलपुर में चार एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। डेढ़ करोड़ रुपये में केवल डेढ़ एकड़ जमीन का सौदा किया गया, लेकिन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पूरे चार एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित ककरतला निवासी आदिवासी मदन सिंह ने डेढ़ करोड़ रुपये नहीं मिलने पर कलेक्टर से शिकायत की। ओमती थाना पुलिस ने मामले में पाटन के सूखा निवासी मोहन कोल और अन्य तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जांच में क्रेता, दो गवाह और सर्विस प्रोवाइडर को भी आरोपी बनाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *