The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,40 पौव्वा देसी शराब जब्त

Spread the love

रायपुर।अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पौव्वा देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून को मुखबिर की सूचना पर उरला थाना पुलिस ने राधे हरकट कंपनी के पास बजरंग नगर रोड बीरगांव में अवैध शराब की सूचना पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूप से शराब रखकर पैदल ले जा रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार यादव पिता सांताराम यादव उम्र 24 साल निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव विवेक मेडिकल के पीछे थाना उरला रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक सफेद रंग के बोरी के अंदर रखे 40 पौवा देसी मदिरा प्लेन शराब मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहान के 40 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक शीशी मे 180ML शराब भरी हुई जुमला 7.200 ब्लक लीटर कीमती 3200 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *