The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ड्यूटी से घर जा रहे साइकिल सवार को टैंकर वाहन ने मारी ठोकर,एम्स में भर्ती

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौके के पास एक तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में साइकिल सवार को गंभीर चोट लगने पर एम्स अस्पातल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विकास दास मानिकपुरी 25 वर्ष ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का पिता 20 को शाम 5 बजे ड्यूटी से वापस घर जा रहा था,तभी टाटीबंध चौके के पास तेज रफ्तार टैंकर क्रमांक GJ-12-BX-7186 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इससे उसके पिता को गंभीर चोट लगी है तथा साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रार्थी के पिता को एक्स अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टैंकर वाहन चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *