The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

रायपुर रेलवे स्टेशन से 2 साल की मासूम गायब

Spread the love

रा
रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर से 2 साल की एक मासूम बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी थाना रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद मामला थाना गंज क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायत में वर्षा ठाकुर ने बताया कि 21 नवंबर को उनके पति प्रशांत भट्ट के साथ घरेलू विवाद के बाद मारपीट हुई। गुस्साए पति ने मासूम बेटी कुमारी अंशिका भट्ट को लेकर घर से बाहर निकलते हुए स्टेशन परिसर में ठेले पर समोसा खाने के लिए रुके। इसी दौरान एक महिला रहस्यमय तरीके से मासूम को अपने साथ ले गई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। अपनी बेटी से बिछड़कर रोते-बिलखते वर्षा ठाकुर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढकर उन्हें सौंपने का आग्रह किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor