The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद देते हुए सुख -समृद्धि-शांति स्नेह की कामना की है।
महापौर देशमुख ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाते है। मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में गुजरा और उन्होंने लोगो को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। मोहम्मद साहब के इंसानियत वाले व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद-उन-नबी की खुशी तभी सार्थक होगी,जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शाे का पालन भी करें।
निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणोें ने मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उन-नवी की शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor