The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCState

प्राइवेट प्लेन आरा पहाड़ में हुआ क्रैश

Spread the love

जशपुर। जशपुर में आज एक प्राइवेट विमान नारायणपुर के आरा पहाड़ में क्रैश हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटना स्थल रवाना हो चुके हैं।
पहाड़ से आग की लपटें उठ रही है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *