The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

टेंट हाउस का सीट तोड़कर सामान चोरी ,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात चोरो ने एक टेंट हॉउस का सीट तोड़कर दुकान के अन्दर से हजारों रूपए का सामान चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डुंडेरा शंकर नगर निवासी कौशल साहू रेडियो वाला के टेंट हाउस (दुकान) में चोरों द्वारा दुकान के ऊपर लगे कांक्रीट की सीट को तोड़कर 26 अगस्त की रात सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने घटना की सुचना डायल 112 को दिया है। मौके पर पहुंच पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए सामान का आंकलन कर रही है।
ग्रामवासियों का कहना है की इस क्षेत्र में इससे पहले भी करीब आधा दर्जन से ज्यादा चोरिया हो चुकी है। जिससे ग्रामवासी परेशान है। ग्रामवासियो ने क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग (गस्त)बढ़ाने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor