The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Spread the love

मप्र के जबलपुर के रांझी इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार ठेकेदार क्लेरेंस एटकिंस की बदमाशों ने बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। वे अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी शिव शक्ति चौक पर उन पर फायरिंग की गई, जिससे वे चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे गोली लगने के बाद गिरते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *