Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वित्त मंत्री ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। बस्तर के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मटनार के आश्रित ग्राम मेदरी में निर्माणाधीन मटनार बैराज सह उद्वहन बहुउद्देशीय परियोजना का आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निरीक्षण किया। यह परियोजना इंद्रावती नदी पर 1,269 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और को कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर अंचल के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को व्यापक स्तर पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय में सुधार आएगा। साथ ही इस परियोजना से 21 मेगावाट बिजली उत्पादन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी बल मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor