The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत दूसरा गंभीर

Spread the love

बलौदाबाजार-भाटापारा। आज तीन बच्चे भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में बह गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जो ओडिशा से अपने रिश्तेदार के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आया था। वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है और तीसरे को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह घटना भाटापारा शहर थाने क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाले मासूम की पहचान ब्लेसन डीगल उर्फ रिहान 14 के रूप में हुई है, जो कि ओडिशा के कन्दामाल जिले का रहने वाला था और गर्मी छुट्टी मनाने के लिए शांति नगर में अपने रिश्तेदार के घर आया था। बुधवार को रिहान अपने दो साथियों के साथ भाटापारा की मुख्य शाखा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तीनों पानी की तेज बहाव में बह गए।
तीनों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रिहान के साथ एक अन्य बच्चे को भी नहर से निकाला गया, लेकिन तब तक रिहान की मौत हो चुकी थी और दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए भाटापारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *