The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चिटफंड कंपनी के 7 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बिलासपुर। पुलिस ने चिटफंड के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफतारी करने एवं निवेशको की धन वापसी की कार्यवाही हेतु 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर बिलासपुर के द्वारा लगातार निर्देश दिये जा रहे है। माई क्लीक डील डॉट काम कंपनी के विरूद्ध जिले में 1 अपराध थाना मस्तुरी में व रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के विरूद्ध जिला के थाना तोरवा में 01 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले जिसमे, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, जगदलपुर, बलारामपुर, सरगुजा, बेमेतरा, हैं में कुल 10 अपराध दर्ज है। जिले में व राज्य में कंपनी द्वारा कई करोड़ो की धोखाधड़ी किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना मस्तुरी एवं तोरवा में अपराध दर्ज किया गया था, आरोपियों एवं कंपनी के द्वारा रकम दोगुनी करने का लालच देकर अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये, एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफिस से ताला लगाकर सभी एजेंट व डायरेक्टर फरार हो गये, प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम पश्चिम बंगाल भेजा गया था, जिसमें टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद 7 आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor