The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

अमित शाह ने महाराष्ट्र में चीनी मिलों से जुड़े मुद्दों पर बैठक की अध्यक्षता की

Spread the love

THEPOPATLAL केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को महाराष्ट्र में चीनी मिलों से जुड़े मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक शाम 4 बजे नॉर्थ ब्लॉक में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरू हुई, जिसका नेतृत्व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस बैठक में महाराष्ट्र के चीनी मिल प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे, सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बीएल वर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, मदन भोसले और हर्षवर्धन पाटिल के साथ विधायक राहुल कुल, एमएलसी रंजीत सिंह मोहिते पाटिल और पूर्व सांसद धनंजय महादिक बैठक में मौजूद रहे। धिकारियों ने कहा कि चीनी मिलों के प्रति सरकार की चिंता के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *