The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

धान खरीदने पैसों की मांग, कलेक्टर और सहकारिता विभाग से शिकायत

Spread the love

खैरागढ़। केंद्र प्रबंधक पर धान खरीदी के लिए पैसों की मांग करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद किसान परिवार ने इसकी शिकायत कलेक्टर और सहकारिता विभाग से की है। यह घटना विचारपुर धान खरीदी केंद्र की है। शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था। धान जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन ने गुणवत्ता खराब बताते हुए धान खरीदने से इनकार कर दिया और कहा धान वापस ले जाने के लिए बोल दिया था। इसके कारण किसान परिवार परेशान हो गया। महीनों की मेहनत और परिवहन खर्च के बाद धान वापस ले जाना उनके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता था। इसी दौरान धान खरीदी के बदले उनसे पैसों की मांग की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनसे 10 से 15 हजार रुपए की मांग की गई। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल से बातचीत और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि धान खरीदी प्रभावित न हो, इसलिए किसान परिवार ने 300 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए, जबकि 150 रुपए नगद दिए हैं। इस घटना के बाद किसानों में नाराजगी है। किसान पहले ही कर्ज, लागत और मौसम की मार से परेशान रहता है। ऐसे में खरीदी केंद्र में गुणवत्ता के नाम पर पैसों की मांग करने जैसी शिकायतें किसानों का भरोसा तोड़ रही है।

इस सम्बन्ध में विचारपुर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक गंगाराम साहू ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि विभागीय जांच हो चुकी है और शिकायतकर्ता वास्तविक किसान नहीं, बल्कि थर्ड पर्सन है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के दौरान कोई वीडियो प्रस्तुत नहीं किया गया और किसानों ने भी पैसे देने की बात से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *