The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बेऊर जेल के हॉस्पिटल वार्ड पांडव गिरोह के शूटर और साइबर अपराधी के बीच हुई जमकर मारपीट,जेलकर्मियों को भी पीटा

Spread the love


बिहार। पटना में स्थित बेऊर जेल के हॉस्पिटल वार्ड में गुरुवार सुबह पांडव गिरोह के शूटर राहुल कुमार उर्फ छोटे सरकार और एक साइबर अपराधी राजवीर उर्फ रघुवीर के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान छोटे सरकार के साथ कैदी छोटे सिंह और शंभू सिंह ने भी राजवीर की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख जेल के कुछ राइटर ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही। छोटे सरकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो जमादार सहित तीन जेल कर्मियों की भी पिटाई कर दी।
बाद में जेलर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को काबू में किया। मारपीट के दौरान राजवीर के सिर पर कई बार वार किया गया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी। उसे इलाज के लिये पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor