The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

नगालैंड : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत

Spread the love

नगालैंड । नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों के उग्रवादी संगठन NSCN से जुड़े होने की आशंका के चलते सिक्योरिटी फोर्सेज ने फायरिंग की, जिसमें इन लोगों की मौत हुई। इस घटना के बाद इलाके में हिंसा फैल गई। सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान एक सैनिक बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor