The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दुकानों से लिए खाद्य सैंपल जांच में फेल, 25 हज़ार से एक लाख तक जुर्माना

Spread the love

कोरबा। कोरबा में दर्जन भर दुकानों से लिए गए खाद्य सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। इसके बाद एडीएम कोर्ट ने दुकानदारों पर 25 हजार से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया है। एडीएम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दर्री स्थित स्वाद रेस्टोरेंट पर 1 लाख, जय कृष्ण डेली नीड्स पर 60 हजार, मुरली होटल पर 50 हजार, बीकानेर स्वीट्स पर 50 हजार, युवराज ट्रेडर्स पर 30 हजार, श्याम स्वीट्स जेलगांव पर 25 हजार, शुभम डेयरी उरगा पर 20 हजार और सुनीता डेयरी उरगा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा बालाजी वाटन इंडस्ट्रियल एरिया, नेचुरल स्वीट्स निहारिका, निर्मल डेयरी कुसमुंडा, मां कालिका डेयरी कुसमुंडा, अपना मार्ट आरएसएस नगर, गीता एजेंसी सीतामणी और फोर सीजन रेस्टोरेंट के खिलाफ भी प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन पर जल्द सुनवाई होगी।
डिज्नीलैंड मेला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले, हानिकारक कलर को कम करने, पानी बोतल को एमआरपी से अधिक रेट पर नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor