The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

भीषण गर्मी में हजारों सूखे तालाबों में पहुंचा नहर का पानी

Spread the love

भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में तालाबों के सूखने से उत्पन्न जल संकट को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश के 4 हजार 755 सूखे तालाबों में नहरों के माध्यम से पानी भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश तालाबों को अब तक आंशिक या पूर्ण रूप से भर दिया गया है। विभाग के अनुसार रायपुर जिले के 783 में से 663 तालाब, बलौदाबाजार-भाटापारा के 586 में से 504 तालाब और धमतरी जिले के 508 में से 329 तालाबों में जल भराव किया जा चुका है, जबकि अन्य जिलों में भी यह कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप चल रहे इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और निस्तारी की समस्या को कम करना है। नहरों के माध्यम से तालाबों को भरने की यह पहल न केवल तत्काल राहत दे रही है, बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रही है, जिससे कुएं और हैंडपंप लंबे समय तक सक्रिय बने रहते हैं और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *