The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक, 4 किलों 1. 50 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलों 1. 50 ग्राम गांजा जप्त किया है।आरोपी के खिलाफ 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया है।
रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना पुलिस को गुरुवार की देर शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बंजारी नगर बाधा के पास , मैदान रावांभाठा खमतराई में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम निजामुद्दीन खान उर्फ करिया पिता बाबू खान उम्र 41 साल निवासी मौदहा अरतरा चौराहा थाना मौदहा जिला हमीरपुर उ0प्र0 हाल पता बंजारी नगर मदरसा के पास रावाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर बताया।आरोपी के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर 4 किलों 1. 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 41,500/- बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor