The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

ब्रेकिंग :बस स्टैंड में दो अंतरराज्यीय अपचारी बालक गांजा तस्करी करते गिरफ्तार,19 किलों गांजा जप्त

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर बस स्टैंड में पुलिस ने दो अपचारी अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बैग में रखें 19 किलों मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है। दोनों लड़के बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार 29.09.2022 को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 लड़के बस स्टैण्ड मैनपुर हनुमान मंदिर के पास अपने पास रखें एक हरा पटटीदार, हरा – बैगनी रंग के Classic कंपनी के बैग, व एक काले रंग के HP कंपनी के बैग में जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे है कि उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों लड़कों को पकड़कर पूछताछ की तब उन्होंने अपना नाम कुमार पिता सुरेन्द्र राय उम्र 15 साल 11 माह निवासी बलडीहा थाना जामुबाजार जिला सिवान बिहार तथा कुमार पिता गजाधर यादव उम्र 15 साल 8 माह बलडीहा थाना जामुबाजार जिला सिवान बिहार का रहने वाला बताये संदेहीयों के पास रखे समान की तलाशी लेने पर दोनों के बैग से कुल 19 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा व 01 नग मोबाईल जप्त किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 95 हजार रुपए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor