The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,25 किलों ग्राम गांजा जब्त

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 25 किलों ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना पुलिस को मुख​बीर से 21 जुलाई को सूचना मिली की एक एक व्यक्ति ब्यास तालाब बीरगांव में एक ट्राली बैग और एक पिट्ठू बैग लेकर खड़ा है जिसके पास बड़ी मात्रा में गांजा रखा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भीमा नाईक पिता श्रीधर नाईक 52 वर्ष निवासी विजयगुडा नवरंगपुर उड़िसा का होना बताया। आरोपी के पास रखे बैग व ट्राली बैग की तलाशी लेने पर 25 किलों ग्राम गांजा बरामद हुआ अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये को पुलिस ने जब्त की आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *