Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीवीसी और सीबीआई के संयुक्त सम्मेलन में, भ्रष्टाचार पर दिया बड़ा मैसेज

Spread the love

THEPOPATLAL पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 20 अक्टूबर को सीवीसी और सीबीआई के एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में भाग कुशीनगर जाने से पहले लिया गया और दोनों बड़े संस्थानों को भ्रष्टाचार-करप्शन को लेकर बड़ा संदेश दिया और कहा कहा कि ये किसी न किसी का हक छीनता है। आज का नागरिक सरकार पर भरोसा करता है और उसका ट्रस्ट बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार छोटा हो या बड़ा यह किसी न किसी का अधिकार छीन लेता है। यह देश के आम नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित करता है, राष्ट्र की प्रगति में बाधा डालता है और एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक ताकत को भी प्रभावित करता है। पीएम ने कहा कि जब हम ट्रस्ट और टेक्नॉलॉजी के दौर में आगे बढ़ रहे हैं, तो आप सभी साथियों, आप जैसे कर्मयोगियों पर देश का ट्रस्ट भी उतना ही अहम है। हम सभी को एक बात हमेशा याद रखनी है। राष्ट्र प्रथम ! हमारे काम की एक ही कसौटी है। जनहित, जन-सरोकार।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor