The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

कोरबा। कुसमुंडा थाना अंतर्गत बरमपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मेमू लोकल की चपेट में आने वाले जावेद खान और किरण कुशवाहा दोनों कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम कुचैना के रहवासी हैं। दोनों कुसमुंडा स्थित एलएंडटी कंपनी में कार्यरत थे, जो ड्यूटी के बाद वापस घर जा रहे थे। बता दें कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे पूर्व भी एसईसीएल कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग हादसों के शिकार हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor