The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

ट्विशा शर्मा मौत मामला भोपाल एम्स में दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

बहुचर्चित Twisha Sharma मौत मामले में रविवार सुबह Bhopal स्थित एम्स में दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम, एसआईटी और परिजन मौके पर मौजूद हैं, जहां तय प्रोटोकॉल के तहत पहले शव की पहचान कराई जाएगी और फिर पूरी ऑटोप्सी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के साथ की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए एम्स परिसर और मर्चुरी के बाहर कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर की निगरानी में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जिसका नेतृत्व फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता कर रहे हैं। यह टीम शनिवार शाम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची थी। परिजनों ने जबलपुर हाईकोर्ट में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की अपील की थी और उन्हें उम्मीद है कि नई रिपोर्ट से कई अहम तथ्य सामने आएंगे। वहीं ट्विशा का शव 12 मई से एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है, जिसके चलते लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। दूसरी ओर, मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें घर के बाहर कचरे में से कुछ दस्तावेज जैसे कागज निकालकर वापस अंदर ले जाते हुए एक सर्वेंट दिख रहा है, जिससे मामले में और सवाल खड़े हो गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor