The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

कार से 115 किलो गांजे के साथ 2 पकडे गए

Spread the love

कोंड़ागांव। केशकाल पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिंद्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 में कुछ लोग गांजा छिपा कर ओडिशा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। इस सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर एक्सयूव्ही 500 क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 को रोका गया। उक्त कार में 2 व्यक्ति सूरज सिंह राठौड़ एवं पंकज पुरी गोस्वामी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 53 पैकेट में गांजा कुल जुमला वजन 115.214 किलोग्राम बरामद किया गया। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *