The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विशेष पहल

Spread the love

रायपुर/बिलासपुर। भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत प्रदान करने हेतु प्रमुख स्टेशनों पर वाटर मिस्टिंग सिस्टम प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं गोंदिया स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर स्थापित मिस्टिंग सिस्टम के माध्यम से सूक्ष्म जल फुहारों का छिड़काव किया जा रहा है। इस तकनीक से प्लेटफार्मों के आसपास के वातावरण के तापमान में कमी आती है, जिससे ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को गर्मी एवं उमस से काफी राहत मिलती है।
विशेष रूप से दोपहर के समय, जब तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, तब यह व्यवस्था यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। प्लेटफार्मों पर लगातार संचालित हो रहे जल फुहारों से वातावरण अपेक्षाकृत शीतल बना रहता है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक अनुभव प्राप्त हो रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गर्मी के मौसम में इस प्रकार की यात्री हितैषी व्यवस्थाओं को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *