The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

पिता की हत्या का फरार आरोपी बेटा जंगल से गिरफ्तार

Spread the love

बड़वानी जिले से एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने करीब एक महीने से फरार चल रहे पिता के हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गिरफ्तारी के डर से आमलाली के दुर्गम जंगलों में छिपकर रह रहा था, जहां से वह सोशल मीडिया के जरिए अपने ही परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था। घटना 20 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम पीछोड़ी निवासी 33 वर्षीय चंदन ने आपसी विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मामले में थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी, जिसने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान 25 मई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आमलाली के घने जंगलों में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर परिवार को धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए 24 घंटे का सुरक्षा घेरा भी तैनात किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *