The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

आम मंडी में मंत्री पहुंचे अचानक, किसानों से की चर्चा हड़कंप

Spread the love

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आम मंडी में किसानों के शोषण और लगातार बढ़ते विवादों के बीच कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान बिना किसी तामझाम और सुरक्षा व्यवस्था के अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अचानक मंडी पहुंच गए, जिससे किसान, व्यापारी और मंडी प्रशासन सभी हैरान रह गए। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं, साथ ही भरोसा दिलाया कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मंडी में सही भाव नहीं मिल रहा है तो किसान खुले बाजार में भी अपना आम बेच सकते हैं, साथ ही आम को पकाकर बेचने के लिए मंडी में गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। मंत्री के इस औचक निरीक्षण के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है और कलेक्टर ने आम के दाम तय करने तथा मंडी में गड़बड़ियों की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *