The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विधायक दीपेश साहू सामूहिक विवाह में दुल्हन संग लेंगे सात फेरे

Spread the love

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह में आमतौर पर गरीब परिवारों के जोड़े शामिल होते हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण पारंपरिक तरीके से शादी करने में असमर्थ होते हैं, लेकिन इस बार बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एक अनोखी मिसाल पेश करने जा रहे हैं। 31 मई को बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू भी तरुणा साहू सहित अन्य 23 जोड़ों के साथ सात फेरे लेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। विधायक के इस निर्णय को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और जिला प्रशासन इस सामूहिक विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *