The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरबा जिले के पुलिसकर्मियों का तबादला

Spread the love
“बी एन यदव की रिपोर्ट”

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अनेक पुलिस थाना और चौकियों की प्रभारियों को बदल दिया है । इस कड़ी में निरीक्षक विवेक शर्मा को रक्षित केंद्र से पाली का प्रभारी बनाया गया है जबकि कोतवाली प्रभारी सनत सोनवानी को बाकी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। दर्री के प्रभारी राजेश जांगड़े को करतला भेजा गया है। इसी प्रकार से चौकी के प्रभारी आशीष सिंह को राजगामार चौकी स्थानांतरित किया गया है।

रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा को अब मानिकपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शिवकुमार धारी को रामपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दीपिका थाना में पदस्थ उप निरीक्षक महेंद्र पांडे को बालको नगर भेजा गया है। जबकि एएसआई विभव तिवारी को सर्वमंगला पुलिस चौकी स्थानांतरित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor