The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रायगढ़। बेटे की हत्या कर शव को खेत के कुंए में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी को कल ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज थाना लैलूंगा आकर ग्राम सुकवास निवासी सोनभद्र नाग 26 वर्ष द्वारा उसके छोटे भाई उमेश नाग 22 वर्ष को उसके पिताजी जगमोहन नागवंशी 45 वर्ष द्वारा धान कुटने वाले मूसर से मारकर हत्या के बाद शव को कुंए में फेंक देना बताया। जानकारी के अनुसार छोटा भाई उमेश नाग जब भी शराब पीता तो घर देर रात आता था और घर में पूरे परिवारवालों को परेशान करता था। 23 नवंबर की रात उमेश घर नहीं आया था जिससे पूरे परिवार वाले खोज रहे थे। मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे उमेश शराब पीकर आया और गाली गलौज कर परेशान कर रहा था। तब गुस्से में आकर धान कुटने वाला मूसर से एक मूसर उमेश नाग के बाएं कनपटी में मारा, जिससे उमेश वहीं घर में गिरकर मर गया, डर से घर में किसी को नहीं बताया और लाश को कंधे में उठाकर खेत के पास ले गया और एक साड़ी में बडा सा पत्थर बांध कर उमेश के गला में बांध कर कुंआ में डाल दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor