The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस की महिला पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Spread the love

जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, जहां कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जहां सभी का गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” जैसी योजनाओं से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो संगठन की मजबूती और बढ़ते जनाधार का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *