The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सड़क पर पड़े मिला 20 तोला सोना और नकदी भरा बैग, पुलिस को सौंपा

Spread the love

बेमेतरा। स्थानीय निवासी आनंद साहू ने लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये के जेवर और नगदी से भरे बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पूरे जिले में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, आनंद साहू रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें काले रंग का बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। बैग की जांच करने पर उसमें सोने के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद मिले। उन्होंने बिना देर किए बैग को बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि यह बैग ग्राम अमोरा निवासी ज्वेलरी निर्माता विजय कुमार सोनी का था। बताया जा रहा कि वह रात में दुकान बंद कर अपने भाई के पास गए थे, तभी रास्ते में बैग गिर गया था। बैग में 20 तोला सोना और 40 हजार रुपये नगद मौजूद थे। बैग सुरक्षित मिलने के बाद ज्वेलरी व्यवसायी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *