The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधिवक्ता को थप्पड़ मारने वाली महिला ने दिया ये बड़ा बयान,जानें पूरी खबर

Spread the love

भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 के ओल्ड रशियन ब्लाक निवासी जनक नंदिनी कौशिक नामक महिला दो दिनों से चर्चा में है। इसका कारण यह है कि उसने एक अधिवक्ता को थप्पड़ मारा लेकिन उसने ऐसा क्यों किया। क्या कारण था। ये किसी को नहीं पता। दरअसल महिला अपनी बेटी की बर्बाद हो रही जिंदगी के केस के बारे में अधिवक्ता से पूछने के लिए गई थी। महिला का आरोप है कि अधिवक्ता ने उसे गाली दिया था।सात साल से उसकी बेटी और दामाद का कुटुंब न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। लेकिन, इन सात वर्षों में न तो उसकी बेटी की गृहस्थी बची और न ही तलाक हुआ। उल्टे केस मुकदमे के नाम पर पांच लाख रुपये से ज्यादा अधिवक्ता को दे चुकी है। बस इसी बात पर चर्चा करने अधिवक्ता के पास गई तो उसे गाली मिली। आक्रोशित होकर उसने अधिवक्ता को एक थप्पड़ जड़ दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor