The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भानुप्रतापपुर में अवैध रेत उत्खनन का विरोध, विधायक ने कार्रवाई की मांग की

Spread the love

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी ने कड़ा विरोध जताया। लगातार शिकायतों के बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ बेलवापानी रेत खदान पहुंचीं और शुक्रवार शाम से देर रात तक धरने पर बैठीं। उनका आरोप है कि निर्धारित क्षेत्र के बाहर भी भारी मशीनों की मदद से रेत का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय मानकों और शासन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। विधायक ने बताया कि मौके पर कई वाहन और एक चेन माउंटेन मशीन मौजूद थी, जिन पर कार्रवाई की मांग की गई। घंटों बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और मशीन को सील करने की कार्रवाई की। सावित्री मंडावी ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ पुलिस थाना घेराव किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की निष्क्रियता और कुछ लोगों की कथित संलिप्तता के कारण कार्रवाई में देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *