The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

व्यापार विहार में आग का तांडव, तेल गोदाम में लगी भीषण आग

Spread the love

नगर के व्यापार विहार स्थित चौधरी एजेंसी नामक खाद्य तेल की थोक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था, जिसके कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास संचालित अन्य थोक एजेंसियों तक इसके फैलने का खतरा भी बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच के साथ-साथ नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor