The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आईआरसीटीसी/ रेलवे लोगो का दुरुपयोग कर छोटे साइज के चाय के पेपर कप बनाने वाली फर्म पर रायपुर रेल मंडल की दबिश

Spread the love

रायपुर। अनाधिकृत रूप से आईआरसीटीसी के लोगो का उपयोग कर पेपर चाय कप बनाने वाले संयत्र पर रायपुर रेल मंडल की प्रशासनिक टीम ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कम एमएल वाले चाय पेपर जब्त किए।

रेलवे जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने तथा रेलवे एवं आई आर सी टी सी ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट के अधिकृत लोगो के दुरुपयोग को रोकने के लिए 170/ 150 एम एल साइज़ के कप को कम साइज़ का बनाये जाने के संदेह के आधार पर रेलवे एवं स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित संयंत्र में ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट के लोगो का अवैध उपयोग करते हुए निर्धारित क्षमता से कम साइज के कप तैयार किए जा रहे थे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने रायपुर स्टेशन पर स्टाल में चाय के उपयोग में आने वाले कप की क्षमता पर संदेह होने पर जांच की उसमे पता चला की रवि ट्रेडिंग नर्मदापारा से कप स्टेशन पर सप्लाई होते थे उससे पूछताछ की गई। उन्होंने गुढिय़ारी स्थित आदित्य पेपर फर्म से ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट के लोगो के चाय के कप खरीदना बताया। आदित्य पेपर फर्म के संचालक से एसडीएम रायपुर नंद कुमार चौबे, नापतोल विभाग के निरीक्षक जीवंत सिंह कंवर ने पूछताछ की रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त जांच टीम द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में कम क्षमता वाले कप के 14 बोरे पकडे गए। नापतोल विभाग के निरीक्षक 20 कप की मापन क्षमता चेक करने की लिए एवं 14 बोरे सील कर जप्त किये। संबंधित संचालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्यवाही में रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टी नाग, अभिजीत डे, धनंजय, ची$फ पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिवप्रसाद भी शमिल रहे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि यात्रियों को परोसे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए निर्धारित गुणवत्ता एवं मात्रा मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी ब्रांडिंग अथवा लोगो के दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या अनियमितता दिखाई दे तो वे रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेल मदद पर संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *