The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

सड़क पर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से टेंट संचालक की मौत

Spread the love

शहडोल जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक टेंट संचालक युवक की सड़क पर गिरे जिंदा बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धुरवार की है, जहां निवासी सुनील यादव रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी और हाई-वोल्टेज तार सड़क किनारे गिरा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही युवक उस तार के संपर्क में आया, वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग (MPEB) की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। सूचना मिलने पर सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *