The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजिम में धान खरीदी का शुभारंभ रेखा सोनकर पूजा अर्चना कर किया

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। शहर के कृषि उपज मंडी में सरकारी धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर ने किया उन्होंने सर्वप्रथम तराजू, बांट एवं धान पर पुष्पहार चढ़ाते हुए अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की हर समस्या को देखते हुए उन्हें समझाने के लिए तरह-तरह की स्कीम निकाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लेकर इस बार समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी कर किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है उनके ही कृपा से हमारे पेट में भोजन जाते हैं। इस मौके पर भाजपा के ही किसान मोर्चा के संजीव चंद्राकर, अशोक श्रीवास्तव तथा किसान एवं सोसाइटी के कर्मचारी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *