The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

हल्की बारिश से सड़कों पर बहा गंदा पानी, नगर परिषद पर उठे सवाल

Spread the love

सीहोर जिले के इछावर नगर में मानसून से पहले हुई हल्की बारिश ने नगर परिषद के स्वच्छता के दावों की पोल खोल दी है। सड़कों पर नालियों का गंदा पानी और कीचड़ फैल जाने से साफ-सफाई की हकीकत सामने आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद ने पिछले कई महीनों से नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण वे कचरे और कीचड़ से पूरी तरह जाम हो चुकी थीं। नतीजा यह हुआ कि बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और घरों के बाहर फैल गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *