The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सुंदरकांड पाठ व हनुमान जी की दिव्य झांकी से नारायण महामहोत्सव का हुआ शंखनाद

Spread the love

राजनांदगांव। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास श्री नारायण महामहोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। श्री नारायण धाम, श्री सत्यनारायण धर्मशाला, कामठी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शंखध्वनि, घंटानाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामहोत्सव का विधिवत शंखनाद किया गया।
महामहोत्सव के प्रथम दिवस भक्त शिरोमणि हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ एवं दिव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देवी अर्चना एवं नेहा वैष्णव ने सुंदरकांड पाठ एवं भजनों की अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि महामहोत्सव के द्वितीय दिवस महासर वाली माता महिला मंडल द्वारा महासर वाली माता का मंगल पाठ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिजीत जोशी अपनी मधुर स्वर सेवा प्रस्तुत करेंगे। महिला मंडल की सदस्याएं भी भक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत मंगल पाठ का आयोजन करेंगी।
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।उपरोक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। पुरुषोत्तम मास में प्रभु भक्ति का प्रत्येक क्षण जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *