The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कार-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल

Spread the love

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम चपका के पास दो वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें 112 नंबर की मदद से भानपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि कार सवार रायपुर से आंध्रप्रदेश की ओर किसी काम से जा रहे थे। वहीं, बोलेरो चालक जगदलपुर से फरसागुड़ा की तरफ आ रहा था।
जैसे ही दोनों वाहन ग्राम चपका के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में कार और बोलेरो में सवार कुल पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और भानपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क के बीचों-बीच खड़ी क्षतिग्रस्त गाडिय़ों को तत्काल किनारे हटाया गया। घटना के बाद सभी पांच घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। उन्हें भानपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर उपचार प्रदान किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *