Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आयुष मेडिकल एसोसिएशन  चिकित्सक सम्मेलन 22 अक्टूबर को, हेपेटाइटिस बी पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में होगा आयोजित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन 22 अक्टूबर को मध्यान्ह 2 बजे से होटल ब्लू डायमंड में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिसीज) हेपेटाइटिस बी पर विशेष संभाषा परिषद के रूप में आयोजित है। जिसमे हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. ध्रुबोपाम चक्रबर्ती द्वारा आयुर्वेदानुसार यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर  विशेष प्रकाश डालकर इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभवों को साझा करने के साथ परिचर्चा की जाएगी । इस आयुष चिकित्सक सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तथा जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सक सदस्यों के अलावा हिमालया फार्मा बैंगलोर के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ.ध्रुबोपाम चक्रबर्ती एवं सेल्स ऑफिसर राजेश क्षत्रिय विशेष  रूप से उपस्थित रहेंगे ।आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपने आसपास क सभी आयुष चिकित्सकों को इस सम्मेलन की सुचना देने तथा सभी आयुष चिकित्सकों (बीएएमएस) को यकृतरोग पर आयोजित इस विशेष संभाषा परिषद के इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor