The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छ.ग के पांच जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं,कौन—कौन सा है देखे पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.16 प्रतिशत है। प्रदेश के 16 जिलों में 20 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 875 सैंपलों की जांच में 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor