The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चलती कार में लगी आग

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग में एक चलती कार में आग लग गई। कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग बायपास रोड से दुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान कार में आग लग गई। कार सवार तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि बायपास रोड पर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल रहा है। आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जमा है। आग किस वजह से लगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *