The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा कर रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। वही पहले ही दिन धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर हेतु नागरिकों के उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने शेष दुकानों को भी एक माह के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी कलेक्टर और संबंधित नगर निगम आयुक्त/सीएमओ की होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor