The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यात्री बस और ट्रक में आमने सामनेकी हुई भिड़ंत, 6 घायल

Spread the love

कोरबा। पाली क्षेत्र में आज तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस में 40 से 50 यात्री सवार थे।इसमें 6 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कर और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *