The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अस्पताल के बिल को लेकर विवाद, चमकी धमकी

Spread the love

बिलासपुर। तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपये के बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इलाज कराने पहुंचे युवकों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने चाकू के साथ अस्पताल के कर्मचारियों और गार्ड को धमका कर तोड़फोड़ भी की। इस घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां सिरगिट्टी पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बोरी फैक्ट्री के पास तिफरा निवासी नारायण मिश्रा न्यू जनता अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 15 जून की रात वह अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रात 12:20 बजे दो युवक इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के बाद दोनों युवक बिल भुगतान को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों वाशु और प्रियंका से विवाद करने लगे।
विवाद को बढ़ते देखकर गार्ड नारायण मिश्रा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, गार्ड की बात सुनकर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *