The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeNational

पीएनबी धोखाधड़ी, बंगाल में सीबीआई की 8 जगहों पर रेड

Spread the love

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में बंगाल में सीबीआई ने रेड मारा है। CBI ने पश्चिम बंगाल में तीन बैंक धोखाधड़ी मामलों में कार्रवाई करते हुए कोलकाता में 8 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। इसमें मेसर्स तांतिया कंस्ट्रक्शन, मेसर्स ब्रह्म अलॉयज और मेसर्स अमृत फीड्स लिमिटेड शामिल हैं। तांतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। जांच जारी है।
यह मामला पंजाब नेशनल बैंक की 73 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने बैंक से ली गई कैश क्रेडिट और टर्म लोन सुविधाओं का गलत इस्तेमाल किया। कंपनियों ने कंपनी ने ऋणदाताओं की अनुमति के बिना अपनी कुछ संपत्तियां बेच दीं। इससे बैंक को कुल ₹191 करोड़ का नुकसान हुआ है।
जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने बैंक से प्राप्त धनराशि को अपनी सहायक और सहयोगी कंपनियों में लंबी अवधि की पूंजी जरूरतों के लिए लगाया और अन्य खातों के जरिए बड़ी रकम ट्रांसफर की। ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *