The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

दिनदहाड़े घर के सामने से व्यवसायी का अपहरण

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी का उनके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। यह घटना व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर बाद अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी, जिसमें से दो हथियारबंद अज्ञात युवक नीचे उतरे, और गिरीश यादव को पकड़कर जबरन कार में बैठाना शुरू कर दिया। ​
घर के सामने हलचल देखकर व्यवसायी के परिजन तुरंत बीच-बचाव करने दौड़े और शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने परिजनों को धक्का देकर गिरीश यादव को, जो उस वक्त अर्धनग्न अवस्था में थे, जबरन गाड़ी में बिठाकर कार से भाग निकले।
इसकी सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थानों और चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया है। मध्य प्रदेश की सीमा नजदीक होने के कारण अंतरराज्यीय नाकों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मरवाही पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों और वाहन का सुराग लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *