The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

भिलाई में स्टंटबाज़ी पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी का वीडियो वायरल

Spread the love

दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का मामला सामने आया है, जहां भिलाई की सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक युवराज सोनी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप था और इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने पुलिस वाहन के अंदर बैठकर हाथ में हथकड़ी दिखाते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड कर दिया, जिसमें वह पुलिस को चिढ़ाते हुए भी नजर आया। वीडियो में उसने “आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल” जैसा कैप्शन लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्टंटिंग के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और उसके सोशल मीडिया व्यवहार की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *